बस्तर के रास्ते छत्तीसगढ़ में 10-11 जून को मानसून की होगी एंट्री 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 6 जून। मौसम वैज्ञानियों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में प्री-मानसूनी गतिविधियां दिख रही हैं। इस बार मानसून समय से पहले छत्तीसगढ़ में दस्तक देने वाला है। मौसम में बदलाव से छत्तीसगढ़ में धीरे-धीरे तापमान भी कम होने लगेगा। गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। मानसून आने से पहले तेज हवा का चलना और कई हिस्सों में तेज गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने जैसी गतिविधियां देखने को मिलेगी। मानसून 10 से 11 जून को बस्तर संभाग से होते हुए छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगा। 14 जून तक रायपुर और 18 से 20 जून तक पूरे छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो जाएगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मानसून की उत्तरी सीमा गोवा, नारायणपेट, नरसापुर से होकर गुजर रही है। विभाग के मुताबिक अगले 3 से 5 दिनों में कर्नाटक के शेष हिस्सों, दक्षिण महाराष्ट्र के कुछ भागों, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ और भाग, दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर और दक्षिण ओडिशा के कुछ भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है।

आईएमडी के अनुसार गुरुवार 6 जून को छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने, आंधी या गरज के साथ हल्की बारिश होने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत में 7 जून से कुछ स्थानों पर बारिश और आंधी की संभावना जताई है। असम और मेघालय में 7 से 8 जून के बीच भारी से लेकर अति भारी बारिश होने की संभावना है। कोंकण-कर्नाटक तटों पर 8 जून से वर्षा गतिविधि बढ़ने की संभावना है।

Share this
READ MORE  सहकर्मी युवक काम के बहाने ले जाकर किया दुष्कर्म; बोला- किसी से बताई तो बदनाम कर दूंगा | Rajnandgaon Bank Employee Rape Case; Woman Blackmailed By Co-Worker