सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला जवान ने मारा थप्पड़

Share this

दुर्ग न्यूज़ (चंडीगढ़), 6 जून। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद चुनी गईं कंगना रनौत के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बदसलूकी की घटना हुई है। सीआईएसएफ की एक महिला जवान ने उनको थप्पड़ मारा है। कंगना द्वारा किसान आंदोलन में महिला किसानों को लेकर एक बयान दिया गया था। इसी से आहत होकर सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मारा है। कुलविंदर को कमांडेंट के कमरे में बैठाया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

ये घटना दोपहर करीब 3.30 बजे हुई। कंगना को चंडीगढ़ से दिल्ली जाना था। सिक्योरिटी चेक के दौरान सीआईएसएफ की महिला जवान ने इस हरकत को अंजाम दिया। इसके बाद कंगना के साथ दिल्ली जा रहे मयंक मधुर ने कुलविंदर कौर को थप्पड़ मारने की कोशिश की। इस घटना को लेकर कंगना की ओर से पुलिस में शिकायत दी गई है। वे फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।

Share this
READ MORE  किडनी खराब हो गई है...प्लीज़ मुझे INDIA आना है, हैदराबाद की फरीदा के आलावा मुम्बई की अनुराधा-ज्योति समेत ढ़ेर महिलाएं मस्कट में फंसी