भिलाई में पत्नी की हत्या और ससुर पर हमला कर दामाद फरार, सरगर्मी से तलाश रही पुलिस

Share this

दुर्ग न्यूज़, 6 जून। भिलाई के नेवई में आज दोपहर एक दामाद ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी जबकि ससुर को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। आरोपी पत्नी को लेने के लिए अपनी ससुराल दल्ली राजहरा से लेने आया था लेकिन विवाद होने के बाद उसने पत्नी और ससुर पर हमला कर दिया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

मिली जानकारी के अनुसार दल्ली राजहरा निवासी साइमन मसीह सुबह ट्रेन से अपनी पत्नी प्रेरणा मसीह (31वर्ष) और बच्चे को लेने ससुराल पहुंचा था। पत्नी से घर वापस चलने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अचानक आरोपी साइमन ने पत्नी प्रेरणा पर चाकू से वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटी प्रेरणा की आवाज सुनकर पिता सैमुएल तांडी (65 वर्ष) वहां पहुंचे और बीच-बचाव का प्रयास किया तो साइमन ने ससुर पर भी चाकू से हमला कर दिया। जिससे सैमुएल भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। आपको बता दें कि गंभीर रूप से घायल सैमुएल पास्टर है, उसे इलाज के लिए रायपुर मेकाहारा रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि साइमन मसीह और प्रेरणा मसीह दल्ली राजहरा में रहते थे। दोनों का एक बच्चा भी है। साइमन कुछ काम धाम नहीं करता था, शराब के नशे में धुत रहता था। जिससे परेशान होकर पत्नी अपने बच्चे को लेकर मायके मरोदा आ गई थी और साल भर से वह अपने मायके में ही रह रही थी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या करने के बाद आरोपी पति फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है।

READ MORE  30 लाख 80 हजार नगदी के साथ 2 व्यक्ति चढ़े महासमुंद पुलिस के हत्थे, मारूति सुजूकी वैगनआर कार से ले जा रहे थे रूपये, नगदी रकम 30.80 लाख रूपयें एवं मारूति कार कीमती 4 लाख कुल 34.80 लाख जब्त 
Share this