30 लाख 80 हजार नगदी के साथ 2 व्यक्ति चढ़े महासमुंद पुलिस के हत्थे, मारूति सुजूकी वैगनआर कार से ले जा रहे थे रूपये, नगदी रकम 30.80 लाख रूपयें एवं मारूति कार कीमती 4 लाख कुल 34.80 लाख जब्त 

Share this

दुर्ग न्यूज, 12 सितंबर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) द्वारा अगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर जिलें के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को दीगर प्रान्त से आने वाली अवैध शराब, मादक पदार्थ पर अंकुश लगाने व संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख कर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है। जिसके तहत् थाना/चौकी प्रभारी व सायबर सेल की टीम को दीगर प्रांतों से आने वाले सभी चेक पोस्ट पर अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब व संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखा जा रहा है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

इसी दौरान रविवार को सिंघोडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्तर राज्यीय चेक पोस्ट रेहटीखोल (ओडिशा बॉर्डर) के पास पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी बरगढ़ ओडिशा की तरफ से एक सफेद रंग की मारूति सुजुकी वैगनआर क्रमांक सीजी 04 एमसी 9573 तेज रफ्तार से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। उक्त वाहन को चेक पोस्ट के पास रोका गया। कार में दो व्यक्ति बैठे मिले। जिससे पूछताछ करने पर ड्राइवर सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम शेख कासीम पिता शेख जिलानी उम्र 35 वर्ष साकिन पंजाब टायर के पीछे मौहदापारा रायपुर एवं बगल सीट पर बैठा व्यक्ति अपना नाम आलोक कुमार अग्रवाल पिता प्रहलाद अग्रवाल उम्र 42 वर्ष साकिन मकान नंबर 575 वार्ड नंबर 37 राधा कृष्ण मंदिर के पास समता कालोनी रामसागर पारा थाना आजाद चौक रायपुर का निवासी होना बताये।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

वाहन की चेकिंग करने पर बगल में बैठे व्यक्ति आलोक कुमार अग्रवाल को सामने पैर के पास रखे झोला में क्या है पूछताछ करने पर थैले में नगदी रकम होना बताया। पुलिस टीम को सही तरीके से जवाब नहीं देने व जवाब गोलमोल व संतोषप्रद नहीं पाये जाने पर आलोक कुमार अग्रवाल से सामने पैर के पास रखे थैले को खुलवाकर चेक करने पर तथा उक्त थैले को बैठे हुये व्यक्ति से खुलवाकर चेक किये जिसमें भारतीय करंसी नोट 500, 200, 100 रूपये के जिसमें 500 रूपये वाले 60 बंडल प्रत्येक बंडल में 100-100 नोट कुल 30 लाख रूपये (02) दो बंडल 200 रूपये के प्रत्येक बंडल में 100-100 नोट कुल 40 हजार रूपये (03) दो बंडल 100 रूपये के प्रत्येक बंडल में 100-100 नोट 20 हजार रूपये, (04) 500 रूपये के 21 नोट 10500 रूपये (05) दो सौ रूपये के 21 नोट 4200 रूपये (06) सौ रूपये के 53 नोट 5300 रूपये सभी नगदी रकम कुल 30 लाख 80 हजार रूपयेे थे। जिसे मौके पर ही गिनती कराया गया। उक्त नगदी रकम के संबंध में पुछताछ करने पर संबलपुर ओडिशा के गांव में धागा एवं रंग का कारोबार करना तथा दिये गये उक्त सामानों का रूपये इक्ट्ठा कर रायपुर ले जाना बताया जिस पर आलोक कुमार अग्रवाल को उक्त नगदी रकम के संबंध में नोटिस दिया गया जिसके द्वारा उक्त रूपये के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज नहीं होना बताया।

READ MORE  आईएएस एक्का को ईडी ने भेजा सम्मन, जांच के लिए न्यायिक आयोग गठित

पुलिस टीम द्वारा दोनों संदिग्ध व्यक्तियों के पास से कुल नगदी रकम 30,80,000 रूपये एवं मारूति सुजुकी वैगनआर वाहन क्रमांक CG 04 MC 9573 कीमती करीबन 4,00,000 रूपये जब्त कर थाना सिंघोडा में धारा 102 जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई।

Share this