पुलिस ने पकड़ा पौने दो करोड़ के सोने -चांदी के जेवरात, वाहन चेकिंग के दौरान अलग-अलग चेकिंग पॉइंट्स पर दो वाहनों से 1 करोड़ 80 लाख के गहने मिले 

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग न्यूज, 12 सितंबर। जांजगीर-चांपा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अलग-अलग चेकिंग पॉइंट्स पर दो वाहनों से बड़ी मात्रा में सोना, चांदी के जेवर जब्त किया है। इसमें 2.11 किलो सोना और 75.41 चांदी के जेवर बरामद किये गये हैं।

जब्त किये गए जेवर की कीमत 1 करोड़ 80 लाख 17 हजार 960 रुपये बताया गया है। पुलिस द्वारा बरामद सोना-चांदी को धारा 102 CRPC के तहत जब्त किया गया है। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और GST विभाग को मामले की सूचना दे दी गई है। इस मामले में पुलिस ने शंकर लाल सोनी और सौरभ कुमार सराफ को गिरफ्तार भी किया है।

Share this
READ MORE  सुपेला में सब्जी मंडी के पीछे बिक रही थी शराब, 90 पौवा गोवा व्हिस्की जब्त