सुपेला में सब्जी मंडी के पीछे बिक रही थी शराब, 90 पौवा गोवा व्हिस्की जब्त

Share this

दुर्ग न्यूज़, 13 अक्टूबर। आज मुखबीर से पुलिस को सूचना मिली कि लक्ष्मी नगर सब्जी मार्केट के पीछे मैदान में अवैध रूप से शराब ब्रिकी हो रही है। सूचना बाद सुपेला पुलिस टीम चारों ओर से घेराबंदी कर मौके पर पहुंची और एक संदेही को धरदबोचा। पुलिस को देख मैदान में जमा लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर उधर भागने लगे। एक संदेही हाथ आया जिसके पास कार्टून में शराब थी। थाना लाकर पूछताछ करने पर उसकी पहचान सुमित भोई निवासी बांसपारा मेनोनाईट चर्च के सामने वार्ड 28 मोहन नगर दुर्ग के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से दो कार्टून में कुल 90 पौवा गोवा व्हीस्की शराब जब्त की गयी है।

Share this
READ MORE  बड़ी मात्रा में मध्यप्रदेश की शराब पकड़ाई, आबकारी विभाग की कार्रवाई