जमीन विवाद: 28 वर्षीय महिला की सिर काटकर हत्या; ससुराल के चार लोगों पर आरोप

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

हैदराबाद। तेलंगाना के महबूब नगर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां जमीन विवाद को लेकर 28 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि महिला का सिर काट दिया गया। वारदात से पहले उसे घसीटकर ससुराल ले जाया गया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मृतका की पहचान महबूब नगर मंडल के ओबुलाय्यापल्ली गांव निवासी सुनीता के रूप में हुई है। कोइलकोंडा थाने के सब-इंस्पेक्टर ए. नागराजू के अनुसार, सुनीता के पिता वाल्या नाइक की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 101 और 103 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में नामजद चारों आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई हैं।

 

खेत जाते समय रास्ते में रोका, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

 

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर सुनीता कोइलकोंडा मंडल के चिंथल थांडा स्थित अपने खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान उसके ससुर माणिक्य नाइक, देवर मान्या नाइक और पांडु नाइक के साथ पांडु की पत्नी पार्वती ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट की गई और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Share this
READ MORE  कोल स्कैम: निलंबित IAS रानू साहू, समीर विश्नोई के साथ ही सौम्या चौरसिया समेत 6 को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत