अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का नामकरण डोमनलाल कोर्सेवाडा के नाम पर करने की घोषणा

Share this

० मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय ‘गुरुजी’ को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय पहुंचकर छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक जीवन में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले मृदुभाषी, मिलनसार एवं अनुभवी व्यक्तित्व के धनी अहिवारा के विधायक स्वर्गीय डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश एवं क्षेत्र के विकास तथा अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय श्री कोर्सेवाड़ा का निधन छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके द्वारा समाज और प्रदेश के विकास के लिए किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे। उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्री कोर्सेवाड़ा को उनके वास्तविक नाम से अधिक लोग गुरुजी के नाम से ज्यादा जानते थे। उनका सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण उन्हें विशिष्ट पहचान दिलाता था। मुख्यमंत्री ने उनके साथ जुड़े आत्मीय प्रसंग को साझा करते हुए बताया कि जब स्वर्गीय श्री कोर्सेवाड़ा हैदराबाद में उपचार के लिए भर्ती थे, तब उन्होंने स्वयं फोन कर उनका हाल-चाल जाना था तथा प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल को भी उनका हाल जानने के लिए हैदराबाद जाने के निर्देश दिए थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अनुसूचित जाति के विकास, उत्थान और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए स्वर्गीय श्री कोर्सेवाड़ा द्वारा किए गए कार्य ऐतिहासिक हैं। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने अहिवारा स्थित शासकीय महाविद्यालय का नामकरण स्वर्गीय डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर किए जाने की घोषणा की।

READ MORE  भिलाई के वरिष्ठ पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन

 

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास गुरु खुशवंत साहब, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। उन्होंने स्वर्गीय श्री कोर्सेवाडा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाले। साथ ही अपनी भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की।

 

श्रद्धांजली सभा में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर, जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, कलेक्टर अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश के दूर-दराज से पहुंचे जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में जनसमुदाय उपस्थित थे।

Share this