


अलीराजपुर। मध्य प्रदेश में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दिल्ली के बुराड़ी की तरह एक परिवार फांसी के फंदे पर लटका मिला। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर के एक घर में पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव फंदे से लटकते पाए गए। यह हत्या है या फिर आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने सभी पांचों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, घर के अंदर सोमवार को पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले। मृतकों की पहचान राकेश उसकी पत्नी ललिता, बेटी लक्ष्मी, बेटा प्रकाश और अक्षय के रूप में हुई है। मृतकों के रिश्तेदारों ने इनकी हत्या की आशंका जताई है।

ग्रामीणों का कहना है कि परिवार के मुखिया या किसी सदस्य ने कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था। राकेश के काका सुबह घर पहुंचे तो इस घटना का पता चला।
