भिलाई स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई। जल शक्ति अभियान के अंतर्गत भू जल स्तर में लगातार आ रही गिरावट, भीषण गर्मी के चलते पेयजल संकट, मानव जीवन के लिए खतरे की निशानी है। समय रहते नहीं जागे तो भविष्य में गंभीर समस्याओं का सामना करना होगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे अभियान अंतर्गत जिला प्रशासन बालोद के निर्देशानुसार “Catch The Rain, Where it falls , When it falls” जागरूकता के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक भिलाई गुंडरदेही में शाला स्तर पर जलदूत का गठन किया गया। शाला परिवार द्वारा जागरूकता रैली के माध्यम से ग्रामवासियों को जल संरक्षण,रैन वाटर हार्वेस्टिंग, वर्षा जल संचय का संदेश दिया गया। शाला की जलदूत नोडल शिक्षिका श्रीमती अनामिका दत्ता ने बच्चों को जल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्राचार्य श्रीमती के.लता वेणुगोपाल ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षक/शिक्षिकाओं को संकल्प दिलाया कि वे न तो स्वयं जल का अपव्यय करेंगे और दूसरों को भी ऐसा करने देंगे वे सभी जलसंचय के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे।

Share this
READ MORE  कामधेनु विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजन