

दुर्ग। दुर्ग जिले के दोनों नगर निगमों दुर्ग और भिलाई में सरकार ने महिला आईएएस की पदस्थापना की है। करीब दो माह पहले भिलाई में आईएएस सुरूचि सिंह ने कार्यभार संभाला। अब दुर्ग में लीना कोसम ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया है। इस तरह दोनों नगर निगमों में महिला आईएएस पदस्थ की गई हैं। दोनों वर्ष 2020 बैच की अफसर हैं। उक्त दोनों ही नगर निगमों में पहली बार महिला आयुक्त पदस्थ हुईं हैं।
उनकी पदस्थापना से इन नगरीय निकायों में बेहतर कार्यप्रणाली, जनसेवा और विकास में तेजी आने की उम्मीद की जा रही है। जिले के एक अन्य नगर निगम रिसाली में भी महिला आयुक्त मोनिका वर्मा कार्यरत हैं। इस प्रकार तीन नगर निगमों की कमान महिला शक्ति के हाथों में है।
उल्लेखनीय है कि आने वाले समय में भिलाई और रिसाली नगर निगम में चुनाव भी होना है। इसी महीने वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया होगी। इसे देखते हुए सुरूचि सिंह के लिए भिलाई काफी चुनौतीपूर्ण है। बता दें लीना कोसम इसके पहले सीजीपीएससी में परीक्षा नियंत्रक रहीं हैं।
