प्लेसमेंट कैम्प एक अगस्त को, निजी क्षेत्र के 46 पदों पर होगी भर्ती

Share this

दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मालवीय नगर चौक दुर्ग में 1 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प में जीएसएमआर सोलर प्रालि दुर्ग के 30 पद एवं कात्यायनी इक्विपमेंट दुर्ग के 16 पद, कुल 46 रिक्त पदों हेतु भर्ती प्रक्रिया होगी। उक्त सभी पदों हेतु वेतन 3000/- से 15000/- तक है, तथा 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई. एवं कोई भी स्नातक शैक्षणिक योग्यताधारी आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित हो सकते हैं। विस्तृत जानकारी erojgar.cg.gov.in, chhattisgarh rozgar एप एवं सोशल मीडिया facebook.com/mccdurg अथवा रोजगार कार्यालय के सूचना पटल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के उपसंचालक से मिली जानकारी अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण/अंकसूची, पहचानपत्र (मतदाता परिचय पत्र/आधार कार्ड/पेनकार्ड/ड्रायविंग लाइसेंस राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय का पंजीयनपत्रक, छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमेंट / रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं।

Share this
READ MORE  पंजाब बार से बकाया 2.25 लाख अनुज्ञा शुल्क की वसूली