बालोद में उफनते बरही नाले को पार कर रही कार बही, 6 युवक थे सवार

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

बालोद। बालोद जिले में बीती रात करीब साढ़े 9 बजे एक कार ग्राम बरही के नाले में गिर गई। कार में 6 लोग सवार थे। कार सवार सभी 6 युवकों ने तैरकर अपनी जान बचाई। कार में सवार सभी युवक सुरक्षित है। यह घटना बालोद थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बरही नाला की है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी छह युवक दुर्ग जिले के धनोरा के रहने वाले थे जो ग्राम बरही स्थित रिसोर्ट में आये हुए थे। रात में घर लौटते समय जब युवक कार से बरही नाले के ऊपर से गुजर रहे थे। तब बारिश के चलते बरही नाला उफान पर था। इसी दौरान कार तेज पानी के बहाव की चपेट में आ गई और बह गई। हालांकि घटना से कार में सवार सभी युवकों ने तैरकर अपनी जान बचाई। सभी युवक सुरक्षित बताये जा रहे हैं।

Share this
READ MORE  बीजापुर में नक्सल मुठभेड़: जवानों ने 12 नक्सलियों को किया ढेर, 3 जवान शहीद