
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
मैनपुर-गरियाबंद नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने 8 मवेशियों को रौंदा
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
गरियाबंद। मैनपुर गरियाबंद नेशनल हाईवे मार्ग 130 सी पर बीती रात अज्ञात वाहन ने 8 मवेशियों को बुरी तरह रौंद दिया है। घटना की जानकारी लगते ही सुबह से मौके पर भीड़ लग गई।
मिली जानकारी के अनुसार मैनपुर से 3 किमी दूर नेशनल हाईवे 130 सी मुख्य मार्ग ग्राम गौरघाट में तहसील कार्यालय के सामने अज्ञात वाहन ने 8 मवेशियों को बुरी तरह टक्कर मार दिया जिसमें 7 मवेशियों की मौके पर मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है।
