
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
भिलाई नगर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जामुल लेबर कॉलोनी में गुरुवार तड़के सुबह NIA के छापा मारने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार NIA ने नक्सल फंडिंग और अर्बन नक्सल नेटवर्क मामले में जामुल लेबर कॉलोनी निवासी कलादास डहरिया को हिरासत में लेकर करीब 5 घंटे पूछताछ की।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
छावनी भिलाई सीएसपी हरीश पाटिल ने NIA के छापे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मुक्ति मोर्चा पार्टी के नेता को माओवादियों के फंडिंग के शक में हिरासत में लिया गया था। NIA की टीम संदिग्ध कलादास डहरिया को जामुल थाना लेकर आई। जहां उससे 5 घंटे तक पूछताछ कर छोड़ दिया गया।
छत्तीसगढ़ में नक्सल फंडिंग और अर्बन नक्सल नेटवर्क को लेकर NIA ने भिलाई से पहले गरियाबंद और कांकेर जिले में भी छापेमारी की थी।
