महमरा एनीकट के ऊपर 8 फीट पानी

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग, 25 जुलाई। शिवनाथ नदी के कैचमेंट एरिया में विगत दिनों से लगातार बारिश होने तथा मोंगरा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट के ऊपर 8 फीट पानी बह रहा है। विगत दिनों की तुलना में तांदुला नदी, खरखरा नदी व शिवनाथ के अन्य सहायक नालों में जल की स्थिति को देखते हुए अभी भी लोगों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। तांदुला जल संसाधन संभाग के कार्यपालन अभियंता एसके पाण्डेय के अनुसार मोंगरा बैराज से 10 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वर्षा की स्थिति बनी रही तो मोंगरा बैराज से और ज्यादा पानी छोड़ा जा सकता है। वर्तमान स्थिति में तांदुला जलाशय में 46 प्रतिशत, खरखरा जलाशय 58 प्रतिशत, खपरी जलाशय 74 प्रतिशत व गोंदली जलाशय में 27 प्रतिशत जल भराव हो चुका है। आगामी दिनों में वर्षा की स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में जलाशय के भराव में और बढ़ोतरी होगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  LPG गैस में 1.5 करोड़ का घोटाला, अभनपुर के ठाकुर पेट्रोकेमिकल पर केस—एक गिरफ्तार, बाकी फरार