कोरबा में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को हाथी ने पटका, अस्पताल में मौत

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

कोरबा। कोरबा जिले के कोरबा-पश्चिम हरदीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल के कुसमुंडा खदान के प्रभावित ग्राम भिलाईबाजार, रलिया के पास एक भटके हुए हाथी के आ जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। हाथी को ग्राम नरईबोध की ओर जाते देखा गया है। सूचना उपरांत वन अमला सक्रिय होकर हाथी को खदेड़ने में जुट गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

हाथी ग्राम रलिया के बाजार के पास बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग से गुजर रहा था कि उसका सामना मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला गायत्री राठौर 55 वर्ष से हो गया। हाथी को एकाएक सामने देखकर गायत्री संभाल पाती उससे पहले हाथी ने उसे सूंड से उठाकर पटक दिया और आगे बढ़ गया। वह हार्डवेयर दुकान के संचालक रामचंद्र राठौर की भाभी है। गायत्री को उपचार के लिए कोरबा लाया गया।

जहां घायल महिला की अस्पताल में मौत हो गई। हाथी को देखने व खदेड़ने के लिए ग्रामीण उसके पीछे भाग रहे हैं। खदान प्रभावित इलाके में हाथी के आने की यह दूसरी घटना है। करीब दो साल पूर्व आधा दर्जन हाथियों का झुंड ग्राम रेकी, नेवसा के पास तक पहुंच गया था।

Share this
READ MORE  प्रोफेसर राजेन्द्र लाकपाले संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा के कुलपति नियुक्त