सूरजपुर हत्याकांड में बड़ा खुलासा: एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष समेत 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

Share this

सूरजपुर। दोहरे हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सीके चौधरी भी शामिल है। पांचों आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले का खुलासा आईजी अंकित गर्ग ने किया है।

पूरा घटनाक्रम

बता दें कि रविवार को सूरजपुर के चौपाटी में एक पुलिसकर्मी से आदतन अपराधी कुलदीप साहू ने विवाद किया। यह कहकर कि ‘तुम्हारी पुलिस मेरा जीना हराम कर रखी है’, जिस पर आरक्षक ने कहा ‘मैं तो एक आरक्षक हूं, वरिष्ठ अधिकारी जो कर रहे होंगे, मुझे क्या पता’ तो उसने होटल में कढ़ाई में रखा खौलता हुआ तेल फेंक दिया। इससे आरक्षक पूरी तरह से जल गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया।
मामले की जानकारी के बाद कुलदीप के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई। वह अंधेरे में एक कार में बैठा हुआ था, इस दौरान उसने पैदल खोजबीन कर रहे पुलिस वालों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इसी बीच शहर से बाहर महगंवा स्थित प्रधान आरक्षक तालिब शेख के किराए के मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा तभी तालिब शेख की पत्नी ने अपने पति को कॉल किया, लेकिन बात नहीं हो पाई। उसके बाद तालिब शेख ने भी अपनी पत्नी से कांटेक्ट करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पाई। इसके बाद प्रधान आरक्षक को अंदेशा हुआ और घर पहुंचा। जहां प्रधान आरक्षक शेख ने देखा कि घर में खून फैला हुआ था, बीवी और बच्ची घर पर नहीं थे। वहीं घर के बाहर चाकू मिला और काफी सरगर्मी से तलाश शुरू की गई तो पत्नी और बेटी की लाश शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर मिली थी।

READ MORE  मुठभेड़ में 1.20 करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर गणेश उइके ढेर, 6 माओवादियों के मारे जाने की खबर

आईजी अंकित गर्ग ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस मामले में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस कार्रवाई और प्रधान आरक्षक की सक्रियता के चलते आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

आरोपियों के नाम
कुलदीप साहू पिता अशोक साहू,आर्यन विश्वकर्मा पिता संजय विश्वकर्मा, फूलसिंग पिता गणपत सिंह, चंद्रकांत चौधरी पिता शिवप्रसाद चौधरी, सूरज साहू पिता राजाराम साहू।

Share this