रायपुर में पवन खेड़ा का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बोले- PM बताएं आखिर किससे नहीं डरते …

Share this

० विदेश नीति, महंगाई, स्मार्ट मीटर और राम मंदिर मामले पर साधा निशाना, कहा- ‘अयोध्या की लूट तो झांकी है…’

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सोमवार को रायपुर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार, भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति, महंगाई, बेरोजगारी और अन्य राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री देश को बताएं कि आखिर वे “किससे नही डरते”

खेड़ा ने कहा, “हम प्रधानमंत्री से सिर्फ एक सूची चाहते हैं कि आखिर वे किससे नहीं डरते। चीन, पाकिस्तान, नेपाल… देश को यह जानने का अधिकार है।” उन्होंने सरकार और आरएसएस पर भी तीखी टिप्पणी करते हुए उन्हें “कायर” बताया।

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भी हमला

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित चोरी के मामले का जिक्र करते हुए पवन खेड़ा ने कहा, “अयोध्या की लूट तो झांकी है, मथुरा-काशी लूटना बाकी है।” उन्होंने इस मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा।

विदेश नीति और चीन को लेकर उठाए सवाल

कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा जिस चीन के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का दावा करती थी, आज वही चीन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) का खुलकर समर्थन कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विदेश नीति पूरी तरह विफल साबित हुई है।

महंगाई, स्मार्ट मीटर और छात्रों के मुद्दे उठाए

खेड़ा ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर विवादित मुद्दे खड़े कर रही है ताकि महंगाई, बेरोजगारी, स्मार्ट मीटर, रेत माफिया और छात्रों की समस्याओं जैसे जनहित के मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाया जा सके। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने ‘छात्रों की गूंज’ अभियान शुरू किया है, जिसके जरिए छात्रों और युवाओं की आवाज उठाई जाएगी।

READ MORE  IED ब्लास्ट में ASP आकाश राव गिरपुंजे शहीद, TI और SDOP घायल

RSS और मीडिया पर भी की टिप्पणी

आरएसएस प्रमुख के बयानों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि धार्मिक मुद्दों का राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं मीडिया को लेकर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का मीडिया निष्पक्ष है और राष्ट्रीय मीडिया को भी सत्ता से सवाल पूछने तथा जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की जरूरत है।

प्रेसवार्ता के दौरान पवन खेड़ा ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस आने वाले समय में जनता, युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार अभियान और आंदोलन चलाती रहेगी।

Share this