IAS के तबादले: रवि मित्तल न‌ए जनसंपर्क आयुक्त, जशपुर-सूरजपुर के बदले कलेक्टर 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

IAS के तबादले: रवि मित्तल न‌ए जनसंपर्क आयुक्त, जशपुर-सूरजपुर के बदले कलेक्टर

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

रायपुर। राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, जशपुर और सूरजपुर कलेक्टर को बदल दिया गया है। इसके अलावा नए जनसंपर्क आयुक्त के पद पर आईएएस रवि मित्तल को नियुक्त किया गया है।

 

 

जारी आदेश के मुताबिक, आईएएस जन्मेजय मोहबे को वर्तमान कर्तव्यों के साथ संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा आईएएस जगदीश सोनकर को संयुक्त सचिव मंत्रालय में पोस्टिंग दी गई है। मानपुर मोहला कलेक्टर आईएएस एस जयवर्धन को सूरजपुर कलेक्टर बनाया गया है।

 

आईएएस विजय दयाराम को वर्तमान कर्तव्यों के साथ प्रबंध संचालक राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आईएएस तुलिका प्रजापति मानपुर मोहला कलेक्टर बनाई गई हैं। सूरजपुर कलेक्टर आईएएस रोहित व्यास को जशपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। आईएएस प्रतिष्ठा ममगई जिला पंचायत बस्तर सीईओ बनाई गई हैं।

Share this
READ MORE  गलत जानकारी देने के मामले में वन विभाग के पांच अधिकारी-कर्मचारी निलंबित