IT Raids: चुनाव से पहले CM सोरेन के निजी सलाहकार के घर आयकर की छापेमारी,16-17 जगहों पर एक साथ पहुंची टीम

Share this

IT Raids: चुनाव से पहले CM सोरेन के निजी सलाहकार के घर आयकर की छापेमारी,16-17 जगहों पर एक साथ पहुंची टीम

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निजी सलाहकार सुनील श्रीवास्तव और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकरी के अनुसार, आयकर विभाग ने सुनील श्रीवास्तव, उनके परिवार के सदस्यों और उनसे जुड़े कुल 16-17 जगहों पर छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार, रांची में सात और जमशेदपुर में 9 जगहों पर कार्रवाई चल रही है। इसमें जमशेदपुर के अंजानिया इस्पात समेत अन्य ठिकानें भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, टैक्स में गड़बड़ी को लेकर आयकर विभाग ने ये छापेमारी की है। इससे पहले 26 अक्टूबर को आयकर विभाग ने विधानसभा चुनाव के दौरान हवाला के माध्यम से धन के लेन-देन की सूचना के आधार पर रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह और कोलकाता में छापेमारी की थी। इस दौरान आयकर विभाग ने हवाला कारोबारियों के ठिकानों से 150 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति और निवेश से संबंधित दस्तावेज़ जब्त किए थे।

 

ED ने मंत्री के ठिकानों पर की थी छापेमारी

 

इससे पहले 14 अक्टूबर को हेमंत सरकार के मंत्री मिथिलेश ठाकुर के ठिकानों पर ED की टीम ने छापेमारी की थी। इस दौरान ED ने 20 जगहों पर छापेमारी की थी। ये छापेमारी जल जीवन मिशन से जुड़ी योजनाओं में अनियमितताओं को लेकर हुई थी।

 

ED की टीम ने मिथलेश ठाकुर के भाई विनय ठाकुर, निजी सचिव हरेंद्र सिंह समेत कई विभागीय इंजीनियर्स के यहां छापेमारी की थी। मंत्री मिथिलेश ठाकुर और उनके संबंधियों के घर ईडी की छापेमारी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि यह अप्रत्याशित नहीं है। हमारे विपक्ष के साथी को चुनाव के वक्त ये सब फिर से नजर आने लगा है। यह कार्रवाई उनके इशारे पर की गई है।

READ MORE  दुर्ग पुलिस ने शराबी कार चालक पर की कार्रवाई
Share this