रायपुर दक्षिण उपचुनाव में 50.50 फीसदी मतदान 

Share this

रायपुर दक्षिण उपचुनाव में 50.50 फीसदी मतदान

रायपुर। विधानसभा क्षेत्र 51- रायपुर नगर दक्षिण में उपनिर्वाचन शांतिपूर्वक रहा। मतदान की कार्यवाही प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक सभी 266 मतदान केन्द्रों में सुचारू एवं निर्बाध रूप से पूर्ण हुई | मतदान समाप्ति के उपरांत मतदान का 50.50 प्रतिशत दर्ज किया गया है | मतदान प्रतिशत के ये आंकड़े अनंतिम हैं। मतदान दलों की वापसी पूर्ण हो जाने के पश्चात् उनके प्रपत्रों की जांच के उपरांत मतदान केन्द्रवार मतदान के आंकड़े अंतिम रूप से तैयार किये जाएंगे, जिसमें आंशिक संशोधन की सम्भावना रहेगी।

बता दें कि मतदान के दौरान प्रमुख उम्मीदवारो के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए थे। मतदान के प्रतिशत को देखते हुए जानकर अब नतीजों और हार-जीत के अंतर को लेकर कयास लगाने लगे हैं।

Share this
READ MORE  दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 क्विंटल 88 किलो गांजा जब्त, तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार