कोंडागांव के एनएच 30 पर भीषण सड़क हादसा : स्कूली बस की ट्रक से टक्कर, 2 की मौके पर मौत

Share this

कोंडागांव। कोंडागांव में नेशनल हाइवे 30 पर आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां स्कूली बच्चों और शिक्षकों से भरी बस की ट्रक से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस और ट्रक के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में एक शिक्षक और ड्राइवर‌ की मौत हो गई। वहीं घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, इनमें 4 की हालात नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, जिला मोहला मानपुर स्थित मिडिल स्कूल केवंट टोला के सभी शिक्षक और बच्चे बस से तीर्थगढ़, चित्रकूट दंतेवाड़ा बारसूर भ्रमण के लिए गए हुए थे। यहां से वापसी के दौरान बस और एक ट्रक की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। यह हादसा कोंडागांव सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिकलपुटी नया बस स्टैंड के सामने हुआ है। दोनों वाहन के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस चालक और एक शिक्षक की मौत हो गई। वहीं 12 बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Share this
READ MORE  अरविंद केजरीवाल चुनाव हारे, भाजपा के प्रवेश वर्मा ने न‌ई दिल्ली सीट से हराया