Big boss 18 के विनर बने करण वीर, 50 लाख की प्राइज मनी जीते, विवियन रहे पहले रनर‌अप

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

मुंबई। रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ की वो घड़ी आ आई जिसका सभी को तीन महीने से इंतजार था। ‘बिग बॉस 18’ को उसका विनर मिल गया। होस्ट सलमान खान ने इस सीजन के विनर का नाम अनाउंस किया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

इस सीजन की ऑल गोल्ड की ट्रॉफी करण वीर मेहरा ने अपने नाम की है। इसके साथ ही 50 लाख की प्राइज मनी भी मिली है। उन्होंने ‘बिग बॉस’ के लाडले विवियन डीसेना को पछाड़ते हुए जीत का ताज अपने सिर सजाया। इस सीजन के सेकंड रनरअप रजत दलाल बने।

Bigg Boss 18 के टॉप-6 कंटेस्टेंट विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, चुम दरांग और ईशा सिंह थे। फिनाले में सबसे पहले एविक्शन ईशा सिंह का हुआ। इसके बाद चुम दरांग कम वोट मिलने के कारण एविक्ट हो गई। फिर अविनाश मिश्रा बाहर हुए। इसके बाद टॉप-3 में विवियन, करण और रजत दलाल बचे।

करण और विवियन ने टॉप-2 में अपनी जगह बनाई। दोनों एक साथ घर से बाहर निकले और स्टेज पर आए। इसके बाद सलमान खान ने दोनों का बारी-बारी से हाथ उठाया और फिर आखिरी में करण वीर के नाम का ऐलान किया। विनर बनने के बाद करण की आंखों से आंसू निकल आए।

Share this
READ MORE  बस्तर के युवा भी अब बन सकेंगे कमर्शियल पायलट