निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर 6 शिक्षक निलंबित

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर 6 शिक्षक निलंबि

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

रायपुर। बेमेतरा जिले में नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के तहत मतदान दलों के 2 फरवरी को आयोजित प्रशिक्षण में अनुपस्थिति और निर्वाचन कार्यों में उदासीनता बरतने के फलस्वरूप कलेक्टर रणबीर शर्मा ने छह शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबित शिक्षकों में विकास कुमार वर्मा (सहायक शिक्षक, स्वामी आत्मानंद स्कूल, ठेलका), निर्मल ठाकुर (व्याख्याता, हायर सेकेंडरी स्कूल, बोरतरा), कमलेश कुमार वर्मा (हायर सेकेंडरी स्कूल, बोरतरा), नागेश्वर चौहान (सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला, केशतरा), मनोज कश्यप (शिक्षक एलबी, शासकीय माध्यमिक शाला, घिवरी) और चैन सिंह ठाकुर (शिक्षक, पूर्व माध्यमिक शाला, कोंगियाकला) शामिल हैं। निलंबन अवधि के दौरान इन सभी शिक्षकों का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बेमेतरा निर्धारित किया गया है।

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया टेक्स्टाइल हब, सीएम‌एआई के साथ हुआ एम‌ओयू