सत्यम बालाजी ग्रुप में IT RAID: अब तक की सबसे बड़ी टैक्स चोरी का खुलासा, नगद-ज्वेलरी भी सीज

Share this

सत्यम बालाजी ग्रुप में IT RAID: अब तक की सबसे बड़ी टैक्स चोरी का खुलासा, नगद-ज्वेलरी भी सीज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की कार्रवाई लगातार चल रही है। इस बीच, आयकर विभाग ने सत्यम बालाजी ग्रुप में छापेमारी की है। आयकर अन्वेषण विंग की टीमों ने राइस मिलिंग, आटोमोबाइल ग्रुप सत्यम बालाजी के दो दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई पूरी कर ली है, इस जांच में लगभग एक हजार करोड़ से अधिक के कच्चे लेनदेन के कागजात जब्त किए गए हैं। बताया गया कि यह अब तक की सबसे बड़ी कर चोरी पकड़ी गई है।

बता दें कि सत्यम बालाजी ग्रुप गैर-बासमती चावल का प्रमुख निर्यातक है। मुख्य फर्म सत्यम बालाजी समूह का पक्के में टर्न ओवर दो हजार करोड़ का है और इसमें से 1600 करोड़ का कारोबार कच्चे में होना उजागर हुआ है। यह ग्रुप छत्तीसगढ़ में धान खरीदी कच्चे में करता और मिलिंग के बाद पक्के में चावल एक्सपोर्ट करता है। इसका सारा माल अफ्रीकी देशों के साथ-साथ वियतनाम निर्यात होता है, जो करीब 16 सौ करोड़ का बताया गया है।

वहीं, सत्यम की सहयोगी कंपनी साईं हनुमंत इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड का कारोबार एक हजार करोड़ का है। आयकर के सूत्र बताते हैं कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मध्य भारत की सबसे बड़ी कर चोरी पकड़ी गई है। विभाग को जो इनपुट मिले थे, उससे काफी ज्यादा की कर चोरी उजागर हुई है। इस कार्रवाई के दौरान कंपनी द्वारा बीते 6 वर्ष के जमा किए गए इनकम टैक्स रिटर्न के आधार पर कंपनी के रिकॉर्ड, स्टाक की जांच की गई। यह कर चोरी इन दोनों फर्मों के साथ साथ, इनसे जुड़े ब्रोकर, मिलरों के यहां मिले नान टेक्सेबल कैश ट्रांजेक्शन पेपर्स को मिलाकर है। दोनों समूहों से अब तक 10 करोड़ नगद और 3.50 करोड़ की ज्वेलरी सीज कर ली गई है।

READ MORE  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 को आएंगी, विधानसभा में विधायकों के उद्बोधन कार्यक्रम में होंगी शामिल
Share this