अरविंद केजरीवाल चुनाव हारे, भाजपा के प्रवेश वर्मा ने न‌ई दिल्ली सीट से हराया

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की सबसे वीवीआईपी सीट नई दिल्ली से पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए हैं। अरविंद केजरीवाल को बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने हराया है। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होने के साथ ही अरविंद केजरीवाल लगातार पीछे चलते रहे। करीब दो घंटे वोटों की गिनती के बाद अरविंद केजरीवाल कुछ देर के लिए बढ़त बना पाए, लेकिन आखिरकार वह चुनाव हार गए।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे प्रवेश वर्मा

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने के तत्काल बाद प्रवेश वर्मा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को कॉल किया। बताया जा रहा है कि शाह ने तत्काल उन्हें मिलने के लिए बुला लिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी प्रवेश वर्मा को नई सरकार में बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है।

आप के सीएम प्रत्याशी थे केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने साफ तौर से कहा था कि अगर उनकी पार्टी चुनाव जीतती है तो वह एक बार फिर से दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि आतिशी केवल चुनाव तक सीएम हैं। अब अरविंद केजरीवाल खुद चुनाव हार गए हैं।

केजरीवाल की हार APP के लिए सबसे बड़ा सेटबैक

अरविंद केजरीवाल की हार को आम आदमी पार्टी के लिए सबसे बड़ा सेटबैक माना जा रहा है। आप में केजरीवाल एकमात्र ऐसे चेहरा रहे जिनके नाम पर पार्टी को वोट मिलते रहे हैं। अब अरविंद केजरीवाल खुद चुनाव हार गए हैं ऐसे में बड़ा सवाल है कि आम आदमी पार्टी का आगे क्या होगा।

READ MORE  CG IAS Transfer: प्रशासनिक फेरबदल में GPM कलेक्टर संतोष देवांगन हटाए गए, 5 IAS अधिकारियों के तबादले
Share this