दिल्ली चुनाव: आतिशी जीतीं, आप के लिए ये जीत महत्वपूर्ण

Share this

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कालकाजी विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री आतिशी चुनाव जीत गई हैं। आतिशी ने बीजेपी के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी को हराया है। सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू होने के साथ ही दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखी गई, हालांकि आखिरकार बाजी आतिशी के पाले में गई। आतिशी ने चुनाव में जीत दर्ज कर ली है।

आतिशी की जीत AAP के लिए मायने

आतिशी की जीत आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए काफी मायने रखती है। आप के दो प्रमुख चेहरे अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए हैं। ऐसे में आतिशी की जीत आप के कार्यकर्ताओं को संतोष दे सकती है।

Share this
READ MORE  वैशाली नगर वार्ड 30 और ग्राम नंदकट्ठी के ग्रामीण जल संकट से परेशान, जनदर्शन में बताईं समस्या