अवैध रेत उत्खनन: मोहड़ में गोलीकांड के बाद खनिज अधिकारी सस्पेंड

Share this

रायपुर। राजनांदगांव में अवैध रेत खनन को लेकर हुए गोलीकांड पर अब सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है। अवैध खनन को रोक पाने में असफल मानते हुए राजनांदगांव जिला खनिज अधिकारी को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। बता दें मामले में एक दिन पहले ही टीआई को सस्पेंड किया गया था।

राजनांदगांव जिला के ग्राम मोहड़ में अवैध रेत खनन का विरोध करने पर पिछले दिनों खनन माफियाओं ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी थी। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोलीकांड की इस घटना के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गयी थी। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पूरे घटनाक्रम और अवैध खनन के कारोबार को पुलिस और माइनिंग विभाग का संरक्षण मिलने का गंभीर आरोप लगाया था। पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों के उग्र प्रदर्शन के बाद पुलिस की काफी किरकिरी भी हुई थी।

अब इस पूरे घटनाक्रम पर एक्शन लेते हुए सरकार ने राजनांदगांव के माइनिंग अफसर प्रवीण चंद्राकर को निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में इस बात का उल्लेख किया गया है कि राजनांदगांव में रेत के अवैध खनन और परिवहन के विरूद्ध प्रभावी नियंत्रण और समुचित कार्रवाई नही किया गया। जिसे लेकर खनिज अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

Share this
READ MORE  हनुमान जन्मोत्सव पर सेक्टर 9 मंदिर में कल सुबह चंद्राकर परिवार द्वारा पहली आरती