भिलाई में सूर्या माल के स्पा सेंटर में पुलिस का छापा, सेक्स रैकेट का खुलासा, 10 लड़कियों समेत 13 पकड़ाए

Share this

भिलाई। सूर्या मॉल में पुलिस ने देर रात एक स्पा सेंटर में दबिश दी। पुलिस ने मौके से एक दर्जन संदिग्ध युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा पुलिस ने स्पा सेंटर से कई संदिग्ध वस्तुएं भी बरामद की हैं।

बता दें कि दुर्ग जिले मे 40 स्पा सेंटर संचालित है। सुपेला थाना क्षेत्र स्थित सूर्या मॉल में ही 6 स्पा सेंटर संचालित हैं। वहीं छावनी, भिलाई तीन, वैशाली नगर में करीबन एक दर्जन स्पा सेंटर संचालित हैं। यह शिकायत आम है कि इनमें से कई स्पा सेंटरों में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की खबर मिलने के बाद भी पुलिस ठोस कार्रवाई नहीं करती है।

सूर्या मॉल स्थित स्पा सेंटर में भी लंबे समय से अवैध गतिविधियों की शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं. लेकिन अब जाकर पुलिस ने यह कार्रवाई की, जिसमें पुलिस ने 10 महिला और तीन पुरुषों को हिरासत में लिया है। पुलिस इन युवक-युवतियों से पूछताछ कर उनके दस्तावेजों की जांच कर रही है।

Share this
READ MORE  अश्लील डांस मामले में 10 से अधिक गिरफ्तार, लापरवाही बरतने पर 3 पुलिस कर्मी निलंबित