बिजली कनेक्शन के लिए मांगी रिश्वत, जेई 15 हजार लेते पकड़ाया, ACB की कार्रवाई 

Share this

बिलासपुर। जिले में ACB ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। यहां बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) कृष्ण कुमार गुप्ता को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि JE ने एक आवेदक से बिजली कनेक्शन देने के एवज में यह रकम मांगी थी। ACB की टीम ने पहले से जाल बिछा रखा था और जैसे ही रिश्वत की राशि जेई के हाथ में आई, उसे उसके निजी वाहन से गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन दिया था। इसके बाद JE कृष्ण कुमार गुप्ता ने उससे 15 हजार रुपये की मांग की। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत ACB से कर दी, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप ऑपरेशन चलाया और JE को रंगे हाथ पकड़ लिया।

घटना के सामने आने के कुछ ही समय में विद्युत विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए जेई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि में उसे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) अटैच किया गया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, इस तरह के मामलों में भविष्य में भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share this
READ MORE  विस बजट सत्र: महतारी वंदना योजना पर हंगामा, विपक्ष ने किया वाक‌आऊट