रीता शांडिल्य, रिटायर्ड IAS बनीं छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की नई अध्यक्ष

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य लोक सेवा आयोग (CGPSC) के लिए नया स्थायी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना शुक्रवार को जारी की, जिसके तहत 2002 बैच की रिटायर्ड IAS अधिकारी रीता शांडिल्य को आयोग का स्थायी अध्यक्ष बनाया गया है। रीता शांडिल्य इससे पहले आयोग की कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर काम कर रही थीं और अब उन्हें स्थायी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

रीता शांडिल्य छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा की एक अनुभवी अधिकारी रही हैं। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें CGPSC में कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी दी गई थी। अब सरकार ने उन्हें स्थायी अध्यक्ष नियुक्त कर आयोग की जिम्मेदारियों को मजबूती से संभालने का भरोसा जताया है। शांडिल्य की नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब आयोग की साख और पारदर्शिता को लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं।

Share this
READ MORE  उत्तरप्रदेश: रिंद नदी में नहाने उतरे 8 युवकों में से चार की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम