चैतन्य बघेल के खिलाफ ED ने दायर किया 7,000 पन्नों का आरोप पत्र, 2161 करोड़ के लेन-देन का आरोप

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल सहित कई अन्य आरोपियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 7,039 पन्नों का आरोप पत्र दायर किया है। यह कार्रवाई कथित शराब घोटाले से जुड़ी है, जिसमें करीब 2161 करोड़ रुपये का लेन-देन शामिल होने का आरोप है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

ईडी ने स्थानीय अदालत में यह आरोप पत्र दायर किया है, जिसमें कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार आरोप पत्र में लगभग 1,000 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का भी उल्लेख है। इसमें यह भी आरोप लगाया गया है कि चैतन्य बघेल ने इस मनी लॉन्ड्रिंग में 18.5 करोड़ रुपये का उपयोग किया था।

Share this
READ MORE  भगवद् गीता पर हाथ रखकर ली सांसद की शपथ, भारतीय मूल की बेटी शिवानी राजा ने ब्रिटेन की संसद में कर दिया कमाल