युक्तियुक्तकरण पश्चात ज्वाइन नहीं करने पर शिक्षकों का रोका गया वेतन

Share this

दुर्ग। युक्तियुक्तकरण के तहत् पदभार ग्रहण नहीं करने पर संबंधित शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है। ऐसे शिक्षकों को अकार्य दिवस के संबंध में पत्र भी जारी किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्रा से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में युक्तियुक्तकरण और काउंसलिंग के बाद, कुल 631 अतिरिक्त शिक्षकों की पहचान की गई थी। जिनमें 86 व्याख्याता, एक प्रपा पू.मा.शाला, 329 शिक्षक, 6 प्रपा प्राथ.शाला एवं 209 सहायक शिक्षक शामिल है। कुल 366 शिक्षक काउंसलिंग उपरांत जिले में पदांकित किए जा चुके है। जिनमें 75 व्याख्याता, एक प्रपा पू.मा.शाला, 75 शिक्षक, 6 प्रपा प्राथ.शाला एवं 209 सहायक शिक्षक शामिल हैं। जबकि 17 शिक्षकों ने पदभार ग्रहण नहीं किया। जिनमें 2 व्याख्याता, 6 शिक्षक, 2 प्रपा प्राथ.शाला एवं 7 सहायक शिक्षक शामिल हैं। पदभार ग्रहण नहीं करने पर संबंधित शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है और अकार्य दिवस के संबंध में पत्र भी जारी किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार व्याख्याता के 11 पद एवं शिक्षक पू.मा.शाला के 254 पद जिले में रिक्त नहीं होने के कारण उच्च कार्यालय को प्रेषित किया गया है। उक्त अतिशेष शिक्षकों को काउंसलिंग उपरांत दुर्ग संभाग के अन्य जिलों के शालाओ में पदांकित किया गया है।

Share this
READ MORE  महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस के घोषणा पत्र में 50 फीसदी आरक्षण की सीमा हटाने का वादा