दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: होटल ईशा का फरार आरोपी गिरफ्तार, देह व्यापार में था शामिल

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। थाना वैशाली नगर पुलिस ने होटल ईशा में देह व्यापार मामले के एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस प्रकरण में दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल ईशा का मालिक निखिल मेश्राम उर्फ निक्कु उर्फ अमित 26 वर्ष, निवासी कोसा नगर थाना सुपेला क्षेत्र में मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा और थाने लाकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी निखिल मेश्राम पर आरोप है कि वह बाहर से लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार कराता था और ह्वाट्सऐप के जरिए उनका फोटो भेजकर सौदा तय करता था। पुलिस ने उसके पास से सौदा करने में उपयोग किए गए मोबाइल फोन को भी जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 292/2025 धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत कार्रवाई की गई। उसे 15 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Share this
READ MORE  महानदी का बढ़ा जल स्तर, हीराकुंड बांध के खोले गए 12 गेट