महानदी का बढ़ा जल स्तर, हीराकुंड बांध के खोले गए 12 गेट

Share this

संबलपुर। भारी बारिश और छत्तीसगढ़ से बढ़ते जल प्रवाह के चलते हीराकुंड बांध के अधिकारियों ने जलाशय के बढ़ते जल स्तर को नियंत्रित करने के लिए यहां के 12 गेट खोल दिये हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक सुबह के वक्त स्लुइस गेट नंबर 7 को खोलकर पानी छोड़ा गया। जिसके बाद अतिरिक्त पानी निकालने के लिए कुल 12 गेट खोल दिए गए। बांध के नियंत्रण कक्ष के अनुसार, सुबह 9 बजे जल स्तर 609.54 फीट दर्ज किया गया। इस दौरान जलाशय में 1,30,028 क्यूसेक पानी आ रहा था, जबकि 38,164 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। इस डिस्चार्ज में से 34,313 क्यूसेक पानी से बिजली उत्पादन हेतु पावर चैनल के माध्यम से डायवर्ट किया गया, 3,223 क्यूसेक पानी सिंचाई के लिए तथा 234 क्यूसेक पानी औद्योगिक इकाइयों को आपूर्ति के लिए दिया गया।

Share this
READ MORE  रोजगार मेला में सम्मिलित होने लिंक से करें रजिस्ट्रेशन