सुपेला में डेंटिंग-पेंटिंग वालों की पार्किंग से नर्सरी लाइन जाम, आए दिन होते हैं विवाद

Share this

भिलाई। सुपेला सर्कस मैदान के पास नर्सरी लाइन में डेंटिंग-पेंटिंग का काम करने वाले आए दिन सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। हालत यह है कि आधा रास्ता वाहन खड़े होने से हमेशा जाम जैसी स्थिति बनी रहती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना गाड़ियों की लंबी कतार लगने से मार्ग अवरूद्ध हो जाता है और कई बार बहस और विवाद की नौबत आ जाती है। लोगों ने नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस से व्यवस्था सुधारने की मांग की है।अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति और बिगड़ सकती है।

 

Share this
READ MORE  एक माह के नवजात का मुख्यमंत्री ने किया नामकरण, “रविशंकर” नाम से गूंजा कमरा खोल गांव का आंगन