छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की घोषणा, 11 जिलों में इन्हें मिली जिम्मेदारी

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से अटकी हुई छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की सूची आखिरकार जारी कर दी गई है। आज जारी हुई सूची में 11 जिला अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। वहीं अन्य जिलों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा का इंतजार है। लंबे समय से खबर आ रही थी युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की सूची जारी होगी और युवा कांग्रेस में फेर बदल किया जाएगा। वहीं अब 11 जिलों के नए अध्यक्षों के नाम युवा कांग्रेस की तरफ से जारी कर दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, प्रदेश में जिन 11 जिला अध्यक्षों के नाम जारी किए गए हैं उनमें कांकेर में राजेंद्र राजू दुबे, महेंद्र नायक को कार्यकारी नियुक्त किया गया है। वहीं बस्तर रूरल में अभिषेक डेविड, जगदलपुर शहर में नीलकेत राज झा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सुकमा में आर्यन चौहान, बेमेतरा प्रांजल तिवारी, भिलाई नगर इमाम खान, बिलासपुर रूरल सुनील पटेल, जांजगीर-चांपा पंकज शुक्ला, सक्ति में प्रताप चंद्र, रायगढ़ रूरल उस्मान बैग और सारंगढ़ बिलाईगढ़ में शुभम बाजपेई को जिला अध्यक्ष की जिमेदारी सौंपी गई है। वहीं अन्य जिलों के जिला अध्यक्षों के नामों की भी घोषणा जल्द की जाएगी।

Share this
READ MORE  शासकीय कालेजों में सहायक प्राध्यापकों के 625 पदों पर होगी भर्ती