धान उपार्जन में लापरवाही, दो पटवारी निलंबित

Share this

रायपुर। सक्ती जिले में धान उपार्जन की व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले पटवारी विशेश्वर सिंह सिदार एवं शेरसिंह राठिया को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा है कि धान खरीदी के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इस व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

गौरतलब है कि पटवारी विशेश्वर सिंह सिदार को धान उपार्जन केन्द्र भोथिया का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। उनके द्वारा सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही तथा टोकन सत्यापन संबंधी समीक्षा बैठक में बिना पूर्व सूचना एवं अनुमति के अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित किया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

इसी प्रकार मालखरौदा के समिति सकर्रा एवं सोनादुला में नोडल अधिकारी के रूप में पदस्थ हल्का पटवारी शेरसिंह राठिया द्वारा शासन के निर्देशों की अवहेलना, भौतिक सत्यापन तथा धान खरीदी से जुड़े टोकन सत्यापन कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया गया है।

Share this
READ MORE  म्यांमार में भूकंप की तबाही: 1700 मारे गए, 35 लाख लोग हुए बेघर