मंत्री गजेंद्र यादव ने समाज को शिक्षित और सशक्त बनाने किया आह्वान 

Share this

० ठेठवार यादव समाज दुर्ग राज का बैठक व पारिवारिक मिलन

दुर्ग। ठेठवार यादव समाज दुर्ग राज का भव्य राज बैठक व पारिवारिक मिलन समारोह ग्राम चंदखुरी के हनोदा रोड मिनी स्टेडियम में हुआ। ग्राम चंदखुरी के युवाओं द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमे सामाजिक स्वजातीय 70 से अधिक ने रक्तदान किया। आयोजन में राज अध्यक्ष राजकुमार यादव व दुर्ग राज के पदाधिकारियों द्वारा यदुकुल शिरोमणि भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा अर्चना कर शुरुआत किया गया जिसमे दुर्ग राज के ग्राम चंदखुरी व 112 गाँव के स्वजातीय जन शामिल हुए। आयोजन में मुख्यतिथि यादव समाज के गौरव शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, विशिष्ट अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, अध्यक्षता ठेठवार यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष गुलेन्द्र यादव, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक उपाध्यक्ष नरेन्द्र यदु, पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष रिवेन्द्र यादव व वर्तमान सरपंच संघ अध्यक्ष ओमेश्वर यादव, जनपद सदस्य चंदखुरी गोपाल यादव, वरिष्ठ पत्रकार रोमशंकर यादव, चंदखुरी सरपंच कविता आदेश ठाकुर, जामुल पार्षद सीमा अरविंद यादव सहित ठेठवार यादव समाज दुर्ग राज में 112 गाँव के सामाजिक जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच पार्षद व पंच अतिथि हुवा सम्मान व पारिवारिक मिलन समारोह मे उत्कृष्ट कार्य किये सामाजिक जनो का सम्मान किया गया। सामाजिक बच्चों द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम किया गया।

आयोजन में मुख्यतिथि यादव गौरव केबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारे ठेठवार यादव समाज को आर्थिक रूप से मजबूत और समाज को शिक्षा में विशेष ध्यान की जरूरत है जिससे समाज शिक्षित और सशक्त बन सके। विशेष अतिथि ललित चंद्राकर ने कहा कि हम सभी यादव समाज के लोगों को एकत्र होकर ऐसे भवन निर्माण करें जिससे शादी, वार्षिक अधिवेशन एक जगह हो सके। जितेन्द्र यादव जिला पंचायत सदस्य ने कहा हम सभी को समाज के राजनीतिक विचारधारा के साथ नहीं सामाजिक विचारधारा के साथ समाज को सशक्त बनाना है। जिससे हमारे आने वाला भविष्य बेहतर हो सके व 30 लाख रुपए की भवन निर्माण के लिए घोषणा किया।

ठेठवार यादव समाज दुर्ग राज बैठक पारिवारिक मिलन में बड़ी संख्या में माता-बहन, युवा व सामाजिकजन शामिल हुए।

READ MORE  कांग्रेस का 24 को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, हर जिले में प्रेसवार्ता 
Share this