रामलला दर्शन योजना: दुर्ग से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

Share this

महापौर अलका बाघमार ने ट्रेन को दिखाई हरी झण्डी

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी रामलला दर्शन योजना” के अंतर्गत आज दुर्ग जिले से श्रद्धालुओं का एक बड़ा जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। दुर्ग रेलवे स्टेशन से “आस्था स्पेशल ट्रेन” के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र सहित ग्रामीण अंचलों के श्रद्धालुओं को रवाना किया गया। पूरे स्टेशन परिसर में भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। दुर्ग रेलवे स्टेशन से 178 श्रद्धालुओं को रवाना किया गया।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने स्टेशन पर श्रद्धालुओं का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और उनकी सुखद व सुरक्षित यात्रा की कामना की। महापौर ने कहा कि यह योजना आमजन को भगवान श्रीराम के दर्शन का अवसर प्रदान कर रही है। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे समाज के हर वर्ग को अयोध्या धाम जाकर रामलला के दर्शन का लाभ मिल रहा है।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन,आयुक्त सुमित अग्रवाल, एसडीएम हरवंश सिंह मिरी, तहसीलदार प्रफुल गुप्ता, राजस्व अधिकारी आरके बोरकर, निशांत यादव, गौतम साहू, लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर सहित रेलवे विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Share this
READ MORE  नदी पार कर दो दंतैल हाथी घुसे धमतरी की सीमा में, 10 गांव में अलर्ट जारी, वन विभाग कर रहा निगरानी