कामधेनु विश्वविद्यालय में सेवानिवृत्त आईएएस. एवं मोटिवेशनल स्पीकर का चार दिवसीय व्याख्यान 

Share this

दुर्ग। दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलपति डॉ.आरआरबी.सिंह के मार्गदर्शन एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण के तत्वावधान में 9 से 11 मार्च तक अतिथि वक्ता सेवानिवृत्त आईएएस. एवं मोटिवेशनल स्पीकर चंद्रहास बेहार द्वारा विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिया गया।

प्रथम दिवस का सत्र “शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा” विषय पर आयोजित था जिसमें विद्यार्थियों केे ज्ञान, कौशल और नैतिक मूल्यों की शिक्षा पर बल दिया गया इससे विद्यार्थियों का बौद्धिक, सामाजिक और नैतिक विकास होता है। द्वितीय सत्र “संघर्ष प्रबंधन (कॉनफ्लिकट मैनेजमेंट)” में किसी भी विवाद या मतभेद को शांतिपूर्ण और समझदारी से हल करने एवं सही संवाद, धैर्य और सहयोग के माध्यम से समस्याओं को सुलझाने की बात कही गयी।

तृतीय सत्र “सूचना का अधिकार” में श्री बेहार ने बताया कि सूचना का अधिकार एक ऐसा कानून है जिसके माध्यम से नागरिक सरकारी कार्यालयों से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसका उद्देश्य शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना है। भारत में यह अधिनियम 2005 में लागू हुआ।

 

चतुर्थ एवं अंतिम सत्र “सकारात्मक सोच (पॉजीटिव थिकिंग)” हर परिस्थिति में आशावादी दृष्टिकोण एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने पर आधारित थी। कार्यक्रम में अधिष्ठाता डॉ.एसपाल, निदेशक अनुसंधान सेवाऐं डॉ.जीके दत्ता, विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ.दिलीप चौधरी, डॉ.केशब दास, डॉ संजय शाक्य, डॉ.रामचन्द्र रामटेके, डॉ.शिवेश देशमुख, प्राध्यापकगण, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। वक्ता चंद्रहास बेहार ने अपने व्याख्यानों के माध्यम से सकारात्मक सोच, प्रभावी प्रबंधन तथा सूचना के अधिकार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से पॉवर पांइट प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी।

अधिष्ठाता डॉ.एस पाल.ने चार दिवसीय व्याख्यान के समापन अवसर पर अपने वक्तव्य में कहा कि इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर आयोजित किए जाते रहना चाहिए, इससे निश्चित ही छात्र-छात्रा एवं कर्मचारी लाभान्वित हुए हैं।

READ MORE  दुर्घटना के बाद नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

कार्यक्रम के अंत में आयोजक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ.दुर्गा चौरसिया द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Share this