मनेंद्रगढ़ में नगर पालिका का अकाउंटेंट रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

Share this

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ नगर पालिका परिषद में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के मामले एकाउंटेंट को गिरफ्तार किया है। ACB टीम ने यहां छापामार कार्रवाई की है। जबकि मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ठेकेदार से उसके कार्य का बिल पास कराने के एवज में CMO द्वारा ₹53,000 रिश्वत की मांग की गई थी। इसमें से ₹20,000 की पहली किश्त पहले ही नगद दी जा चुकी थी।

बताया जा रहा है कि शेष ₹33,000 की राशि देने के लिए ठेकेदार CMO के निवास पहुंचा। CMO इसहाक खान के निर्देश पर ठेकेदार ने यह रकम नगर पालिका के अकाउंटेंट सुशील भगत को सौंपी।

जैसे ही अकाउंटेंट ने रिश्वत की रकम ली, पहले से जाल बिछाकर बैठी ACB की टीम ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई के बाद नगर पालिका और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। ACB की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल रमेन डेका ने ली शपथ,पहले मां काली का लिया आशीर्वाद