अधिवक्ता रमेश शर्मा दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ के नये अध्यक्ष चुने ग‌ए, अधिवक्ता रविशंकर सिंह लगातार पांचवीं बार सचिव निर्वाचित

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में अधिवक्ता रमेश शर्मा न‌ए अध्यक्ष चुने गए हैं, वही सचिव पद पर अधिवक्ता रवि शंकर सिंह लगातार पांचवीं बार चुनाव जीतने का शानदार रिकार्ड बनाया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

अधिवक्ता संघ के चुनाव में 1454 अधिवक्ताओं ने अपने वोट का प्रयोग किया।

मतगणना का कार्य चुनाव अधिकारी राजीव शर्मा, उप मुख्य चुनाव अधिकारी इसराइल शरीफ, मुरली मनोहर देवांगन, असीम कुमार सिंह, श्याम मिश्रा, हरेंद्र कुमार शाह, राजेश महाडिक,सहायक चुनाव अधिकारी अमन सिंह , शुभम् सिंह, वंदना राय, नंद किशोर वैष्णव, आमोद पाठक , लल्लू वर्मा, मोहम्मद शबीर चौहान की उपस्थिति में किया गया।

मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों मे अध्यक्ष रमेश शर्मा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार जोशी , कनिष्ठ उपाध्यक्ष ( महिला) पूजा मोगरी, सचिव रवि शंकर सिंह, सह सचिव राकेश यदु, सह सचिव (महिला) कुमारी संध्या (संध्या शुक्ला), कोषाध्यक्ष साकेत आर. मिश्रा, ग्रन्थालय सचिव ज्ञानप्रकाश तिवारी, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव रविशंकर मानिकपुरी, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव (महिला) कु. दशोदा विजयी हुई है। कार्यकारिणी के लिए मतगणना का कार्य सोमवार को किया गया।

Share this
READ MORE  धान विक्रय प्रक्रिया हुई सरल, अब दिन-रात कभी भी मिलेगा तुंहर टोकन