विश्व नृत्य दिवस के उपलक्ष्य में नृत्यांजली, नृत्य संकाय के विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुति

Share this

 

खैरागढ़। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के नृत्य संकाय द्वारा विश्व नृत्य दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को नृत्यांजली कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो(डॉ.) लवली शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि प्रभारी कुलसचिव वेंकट रमन गुड़े उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन अधिष्ठाता नृत्य संकाय प्रो.(डॉ.) नमन दत्त ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। पश्चात अतिथियों का अभिनंदन किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के क्रम में कथक विभाग की डॉ.मंजरी बख्शी एवं डॉ. गुजन तिवारी अतिथि व्याख्याता के निर्देशन में विद्यार्थी सचिन, तनुश्री, कल्पना, पायल, अर्पिता, रंगीना, पुंखा, सोनाली, चांदनी, प्रिया, मेघा, नंदिनी, अंतरा एवं यशस्वी द्वारा सामूहिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। इसी क्रम में भरतनाट्यम् विभाग की शोधार्थी बिंदु नायर के निर्देशन में छात्रा रोशनी, गरिमा, साक्षी, प्रीति, कुसुम, अनुपमा, कीर्ति, मानसी, पल्लवी, खुशबू, श्रुति एवं ज्योति द्वारा सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। साथ ही ओडिसी विभाग की छात्रा प्रज्ञा गोस्वामी के निर्देशन में छात्रा प्रज्ञा, हिमानी, दुर्गा, मीरा, डॉली, सोनाली, अंजली एवं रीना के द्वारा उत्कृष्ट सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। संपूर्ण कार्यकम का निष्पादन नृत्य संकाय के शिक्षकों एवं शोधार्थियों के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर नृत्य संकाय से डॉ. शिवाली सिंह (सहायक प्राध्यापक, कथक विभाग), डॉ. शेख मेदिनी होम्बल (सहायक प्राध्यापक, भरतनाट्यम् विभाग), सुशांत कुमार दास (सहायक प्राध्यापक, ओडिसी विभाग) तथा अतिथि व्याख्याता डॉ. गुंजन तिवारी, डॉ. मंजरी बख्शी एवं होरिल गौर उपस्थित थे। अन्य संकायों से डॉ. हरिओम हरि (सहायक प्राध्यापक, अवनद्ध विभाग) एवं विवेक नवरे (सहायक प्राध्यापक, तंत्रीवाद्य विभाग) सहित बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के विद्यार्थी एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।

Share this
READ MORE  पितृ पक्ष का भोजन खाकर बीमार हुए 72 ग्रामीण, 2 बच्चों की हालत गंभीर, गांव में लगाया कैम्प