पितृ पक्ष का भोजन खाकर बीमार हुए 72 ग्रामीण, 2 बच्चों की हालत गंभीर, गांव में लगाया कैम्प

Share this

पितृ पक्ष का भोजन खाकर बीमार हुए 72 ग्रामीण, 2 बच्चों की हालत गंभीर, गांव में लगाया कैम्प

बालोद। पितृ पक्ष के दौरान आयोजित भोज में खाना खाने के बाद 72 लोगों को उल्टी-दस्त होने लगा, इनमें 50 बड़े तो 22 बच्चे शामिल हैं। दो बच्चों को हालत गंभीर होने पर राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

पूरा मामला जिले के डौंडीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम खामभाट का है, जहां पितृ पक्ष के दौरान लोगों को भोज कराया गया। बताया जा रहा है इस दौरान हाल ही में सुधारे गए बोर का पानी पिलाया गया, जिसके बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी।

बड़ी संख्या में ग्रामीणों के बीमार पड़ने की खबर पर तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नाहन्दा सेक्टर की टीम गांव में कैम्प लगाकर इलाज में जुट गई। वहीं दो बच्चों की हालत को गंभीर देखते हुए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

Share this
READ MORE  कोरबा में देर रात पिकनिक मना कर लौट रहे लोगों की गाड़ी पलटी, मासूम की मौत, 25 घायल