जामा मस्जिद सेक्टर-6 के इमाम हैदर नहीं रहे, 45 साल तक की खिदमत

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

जामा मस्जिद सेक्टर-6 के इमाम हैदर नहीं रहे, 45 साल तक की खिदमत

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

निजी अस्पताल में ली आखिरी सांस, आज रात ही होगी तद्फीन

 

भिलाई। इस्पात नगरी भिलाई की पहचान जामा मस्जिद सेक्टर-6 में पूरे 45 साल तक इमामत करने वाले पहले इमाम हाजी हाफिज अजमलुद्दीन हैदर (82) ने सोमवार दोपहर आखिरी सांस ली। पिछले कुछ दिनों से वह शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे।

उनके गुजरने की खबर से इस्पात नगरी में शोक व्याप्त है। मरहूम हैदर शहर के हर वर्ग और समुदाय के बीच जाना पहचाना नाम थे। रोजाना लोग उनके पास दुआएं करवाने के लिए पहुंचते थे।

भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट के सदर मिर्जा आसिम बेग और मरहूम इमाम साहब के बेटे असदुद्दीन हैदर ने बताया कि सोमवार रात में ही उन्हें कब्रिस्तान हैदरगंज में सुपुर्दे खाक किया जाएगा।

इसके पहले ईदगाह मैदान सेक्टर-6 में नमाज़ ए जनाजा रात तकरीबन 9 बजे पढ़ी जाएगी। मरहूम हाफिज अजमलुद्दीन हैदर अपने पीछे पत्नी, तीन बेटे और दो बेटियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

उनके इंतकाल की खबर मिलने के बाद लोग उनके स्ट्रीट-24, क्वार्टर 7 बी, सेक्टर-2 स्थित निवास पहुंच रहे हैं।

 

22 साल की उम्र में बने हाफिजे कुरआन, 1970 से सेक्टर-6 में थे इमाम

 

29 दिसंबर 1942 को जन्मे हाफिज अजमलुद्दीन हैदर ने 1965 में 22 साल की उम्र में हाफिजे कुरआन-आलिम का दर्जा जामअे अरबिया इस्लामिया नागपुर से हासिल किया। इसके बाद वह अपने वालिद हाजी हाफिज अफजलुद्दीन हैदर के पास आ गए, जो कि जामा मस्जिद दुर्ग में पेश इमाम थे। कुछ ही दिन बाद वह भिलाई की गौसिया मस्जिद कैम्प-1 में इमाम हो गए। यहां इमाम रहते हुए भिलाई में ईदुल फित्र व ईदुल अजहा की नमाज पढ़ाने के लिए जामा मस्जिद सेक्टर-6 की इंतेजामिया कमेटी उन्हें बुलाया करती थी। क्योंकि उस दौर में सेक्टर-6 मस्जिद में स्थाई तौर पर इमाम की कोई व्यवस्था नहीं थी।

READ MORE  उत्तराखंड ने रचा इतिहास, UCC लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना 

बाद के दौर में भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट सेक्टर-6 के बुलावे पर उन्होंने 11 जनवरी 1970 से यहां स्थाई तौर पर इमामत शुरू की। सन 2000 में इमाम अजमलुद्दीन हैदर हज्जे बैतुल्लाह के लिए गए। वहां से लौटने के बाद भी मस्जिद में इमामत करते रहे।

 

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

 

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष

प्रेमप्रकाश पांडेय ने हाफिज हैदर को अपनी श्रद्धांजलि दी है। अपने संदेश में श्री पांडेय ने कहा है कि- जामा मस्जिद सेक्टर 6 में साढ़े चार दशक से भी अधिक समय तक इमामत करने वाले इमाम हाजी हाफिज अजमलुद्दीन हैदर जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। इस दुखद घड़ी में उनके परिवार को ये दुख सहने की शक्ति मिले,यही प्रार्थना करता हूं।

Share this