बरगी क्रूज हादसा: सीएम मोहन यादव ने लिया एक्शन, तीन की सेवा समाप्त, मैनेजर निलंबित 

Share this

 

जबलपुर। बरगी जलाशय में हुए दुखद क्रूज हादसे के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की है।

हादसे की जांच के बाद क्रूज संचालन से जुड़े तीन कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। इनमें क्रूज पायलट महेश पटेल, क्रूज हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर प्रभारी (FOA) बृजेंद्र शामिल हैं।

प्रबंधन स्तर पर भी कार्रवाई

लापरवाही के आरोप में होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को निलंबित कर दिया गया है।वहीं रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

शासन का सख्त संदेश

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही शासन ने हादसे में प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहायता देने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

Share this
READ MORE  आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में लैंडस्लाइड, हादसे में 4 लोगों की मौत, भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त