आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में लैंडस्लाइड, हादसे में 4 लोगों की मौत, भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

अमरावती। आंध्र प्रदेश में शनिवार को भारी बारिश के चलते विजयवाड़ा में लैंडस्लाइड हो गया। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, लैंडस्लाइड विजयवाड़ा के मोगलराजपुरम इलाके में हुआ, जब भारी बारिश के कारण बड़े-बड़े पत्थर मृतकों के घरों पर गिर गए। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भूस्खलन पीड़ितों के परिजन को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, “विजयवाड़ा के मोगलराजपुरम में भूस्खलन हुआ, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। नायडू ने मौतों पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।”

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भूस्खलन की आशंका वाले स्थानों से लोगों को दूर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया क्योंकि अगले दो से तीन दिनों में भारी बारिश होने का अनुमान है। गुंटूर जिले के पेदाकाकानी गांव में, एक कार के उफनती धारा को पार करते समय बह जाने के कारण उसमें सवार एक शिक्षक और दो छात्रों की मौत हो गई, जो अपने घर लौट रहे थे। गुंटूर जिले के पुलिस अधीक्षक एस. सतीश ने बताया, “घटना अपराह्न 12.30 बजे के आसपास हुई। बारिश के कारण कक्षाएं निलंबित होने के बाद, शिक्षक दो छात्रों के साथ स्कूल से लगभग तीन किलोमीटर दूर स्थित गांव के लिए रवाना हुए तभी धारा को पार करते समय उनकी कार बह गई।

विजयवाड़ा के अलावा, मछलीपट्टनम में भी 18 सेंटीमीटर (सेमी) बारिश हुई। वहीं, गुडीवाड़ा में 17 सेमी, कैकालुरु में 15 सेमी, नरसापुरम में 14 सेमी, अमरावती में 13 सेमी, मंगलागिरी में 11 सेमी और नंदीगामा व भीमावरम में 11-11 सेमी बारिश हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कई अन्य स्थान पर 1 से 9 सेमी के बीच वर्षा दर्ज की गई। गुंटूर शहर में कई सड़कें और विजयवाड़ा व गुंटूर के बीच काजा टोल प्लाजा में भी बारिश का पानी भर गया। भारी बारिश के कारण राज्य के कई शहरों में सड़कें जलमग्न हो गई हैं, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़क और रेल मार्ग से आवागमन प्रभावित रहा।

READ MORE  हसदेव नदी में डूबे तीसरे युवक का भी मिला शव, शोकमय हुई सीएस‌ईबी कालोनी 
Share this