दुर्ग नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल-श्रीफल, प्रशस्ति पत्र भेंटकर विदाई

Share this

 

० आयुक्त सुमित अग्रवाल ने सम्मान कर सुखद भविष्य की दी शुभकामनाएं

दुर्ग। नगर निगम के 9 कर्मचारियों को उनके सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह आयोजित कर शाल और श्रीफल देकर विदाई दी गई।

यह आयोजन निगम मोतीलाल वोरा सभागार कक्ष में हुआ, जिसमें आयुक्त सुमित अग्रवाल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी दीर्घकालिक सेवा के लिए धन्यवाद दिया और उनके योगदान की सराहना की।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों वंदना श्रीवास्तव सहा.ग्रेड-2, शीला यादव सहा. शिक्षिका, पूनम सिंह उच्च श्रेणी शिक्षिका, भूपत भारद्वाज प्रभारी सहायक राजस्व निरीक्षक, करुणा देवांगन भृत्य, रुखमणी सफाई कामगार ने अपने कार्यकाल के दौरान निगम के विभिन्न विभागों में अहम भूमिका निभाई। समारोह में आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा, इन कर्मचारियों ने अपनी मेहनत और समर्पण से नगर निगम के कार्यों को सराहनीय ढंग से पूरा किया। आज हम उन्हें सम्मानित कर गर्व महसूस कर रहे हैं।

इस अवसर पर निगम के अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों ने भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ कुछ यादगार पल साझा किए और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। विदाई समारोह के दौरान सभी कर्मचारियों ने एक दूसरे के साथ मिलकर उनकी सेवा और काम के अनुभवों पर चर्चा की, जो निगम के कार्यों के लिए अमूल्य योगदान रहे। इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, लेखाधिकारी रेवाराम मनु, स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा, महामंत्री अनिल सिंह, शशिकान्त यादव, शोएब अहमद, ईश्वर वर्मा, परमेश्वर, शानू कोठारी, हेमलता वर्मा, किरण अग्रवाल, रेखा कुर्रे, गंगाधर ठाकरे सहित निगम अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Share this
READ MORE  नारायणपुर में 37 लाख के इनामी 11 माओवादी कैडरों ने किया आत्मसमर्पण